उज्जैन शहर: कालिदास अकादमी में आज भेराजी सम्मान समारोह, डॉ. शर्मा व गीता पराग होंगी सम्मानित
उज्जैन। मालवा के प्रसिद्ध लोकगायक भेराजी की ख्याति इतनी दूर तक फैली कि तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें दिल्ली आमंत्रित किया था। बताया जाता है कि उस दौर में इंदौर का मालवा हाउस कला का प्रमुख केंद्र था, जहां से कलाकारों की पहचान राष्ट्रीय स्तर तक पहुंची। निमंत्रण पर भेराजी, पुखराज पांडे और नरेंद्र सिंह तोमर दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने नेहरू जी