मंडला: जिले में गर्मी का प्रकोप तेज, शुक्रवार रहा सबसे गर्म दिन, दिन भर चली गर्म हवाएं
Mandla, Mandla | Apr 17, 2026 जिले में शुक्रवार को ग्रीष्मकाल का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। मौसम विभाग के शाम 5 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण दिनभर गर्म हवाओं का असर बना रहा, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।