धार: महिला पुलिस थाना टीम ने समझाइश से कराया पति-पत्नी का पुनर्मिलन, दहेज की मांग को लेकर महिला ने की थी शिकायत
धार एसपी मयंक अवस्थी के निर्दशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार विजय डावर व उप पुलिस अधीक्षक धार महिला सेल प्रभारी आनंद तिवारी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी निरीक्षक क्लेर डामोर के नेतृत्व मे महिला पुलिस थाना टीम द्वारा पति पत्नि के आपसी विवाद को समझाईश के माध्यम से सुलझाया गया।