बांगरमऊ: बांगरमऊ नगर पालिका में सभासदों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ किया प्रदर्शन, मनमानी और पारदर्शिता की कमी पर आरोप
उन्नाव के बांगरमऊ नगर पालिका परिषद में मंगलवार को दोपहर 1 बजे सभासदों ने कथित भ्रष्टाचार और मनमानी के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। अचानक हुए इस प्रदर्शन से पालिका प्रशासन में हड़कंप मच गया। सभासदों ने आरोप लगाया कि विकास कार्यों में पारदर्शिता नहीं है और बिना उनकी सहमति फैसले लिए जा रहे हैं। सूचना पर पालिका अध्यक्ष रामजी गुप्ता और ईओ गुंजन गुप्ता मौक