अलीगढ़ AMU में छात्रों की बड़ी जीत, आंदोलन के आगे प्रशासन को झुकना पड़ा, 8 साल बाद 5 नवंबर को होगा AMUSU छात्रसंघ चुनाव का ऐलान, प्रॉक्टर नवेद खान भी हटाए गए,अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में छात्रसंघ चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। करीब 8 साल बाद AMU छात्रसंघ (AMUSU) के चुनाव 5 नवंबर को कराए जाने का ऐलान किया गया है। छात्रों की लगातार मांग और विरोध के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह फैसला लिया है। वहीं, विरोध के बीच विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर प्रोफेसर मोहम्मद नवेद खान को भी पद से हटा दिया गया है। अब छात्रों को उम्मीद है कि प्रशासन अपने वादे के मुताबिक तय समय पर चुनाव कराएगा। चुनाव होने से छात्र प्रतिनिधित्व मजबूत होगा और विश्वविद्यालय में छात्रों की समस्याओं को उठाने का मंच मिलेगा।
#AMU #AMUSUElection #AligarhMuslimUniversity #StudentUnionElection #AligarhNews
Koil, Aligarh | Oct 9, 2026