बज्जू: बज्जु के राववाला पहुंचीं विधायक सुशीला डूडी, मदरसा ध्वस्तीकरण स्थल का दौरा कर भाईचारा बनाए रखने की अपील की
Bajju, Bikaner | Jun 30, 2026 नोखा विधानसभा क्षेत्र की विधायक सुशीला डूडी के बज्जू क्षेत्र के राववाला गांव पहुंचने पर श्याम सिंह भाटी ने साफा एवं शॉल ओढ़ाकर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इसके बाद विधायक सुशीला डूडी ने राववाला में मुस्लिम समुदाय के मदरसे को ध्वस्त किए जाने के मामले में घटनास्थल का दौरा कर लोगों से बात की