गोरखपुर: गुलरिहा में दो घरों से लाखों की चोरी, रात 3 बजे चोरी करते हुए आरोपी ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा
गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र में एक ही रात दो घरों में लाखों रुपये की चोरी की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि ग्रामीणों की सतर्कता के चलते चोरी कर भाग रहे आरोपी को रात करीब तीन बजे पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना जंगल सखनी रोहुआ चौराहे के पास की है, जहां चोर ने जय श्री निषाद और हरिहर के घर में घुसकर लाखों रुपये के जेवरात और अन्