धनौरा: गजरौला के किसान के साथ मारपीट कर हाईवे पर दो लाख रुपये छीने, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव चक कूदनी निवासी ऋषिपाल सोमवार को लगभग 1:00 बजे डिडौली थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर लेने जा रहा था। ऋषिपाल ने आरोप लगाए हैं कि ट्रैक्टर का डीलर भी गांव मोहम्मदाबाद में बैंक पर आ गया था और वह वहां से किसी काम को कहकर चला गया था। जैसे ही वह रास्ते में पहुंचा तो डीलर ने दो लड़कों को भेजा आरोपियों ने किसान के साथ मारपीट भी की है।