धनौरा: गजरौला में संत निरंकारी भवन के पास अज्ञात वाहन से बचने के चक्कर में बाइक डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, साथी घायल
आपको बता दे की नौगांवा थाना क्षेत्र के गांव सेला निवासी नदीम अपने साथी मुजीब पुत्र इस्माइल के साथ बाइक से दिल्ली जा रहे थे, मंगलवार सुबह 7:00 बजे बाइक लेकर गजरौला में स्थित संत निरंकारी भवन के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे अज्ञात वाहन से बचने के चक्कर में उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें मुजीब की मौके पर मौत हो गई, तब की नदीम घायल हो गया।