मुंगावली: मुंगावली पुलिस ने महुआखाडी गांव की पुलिया के पास कच्ची शराब बेचने पर 53 वर्षीय महिला पर किया मामला दर्ज
मिली जानकारी के अनुसार मुंगावली पुलिस को मंगलवार को रात लगभग 9 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि महुआखाडी गांव में कोई महिला हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब बेच रही है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से महुआखाडी निवासी सुमित्रा बाई उम्र 53 वर्ष को कच्ची शराब बेचते पाए जाने पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।