खलीलाबाद क्षेत्र में NH-27 स्थित मडया चौराहे के पास सिद्धार्थ ऑर्थो हॉस्पिटल के सामने प्लाई से लदा कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। कंटेनर पलटते ही प्लाई सड़क पर बिखर गई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यातायात बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची NH-27 अथॉरिटी ने घंटों मशक्कत के बाद कंटेनर हटाकर यातायात बहाल कराया।