बीकानेर: श्री डूंगरगढ़ में ट्रक की टक्कर से दो सगे भाइयों की हुई मौत, गांव में शोक का माहौल
बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में बुधवार रात सालासर फांटे के पास ट्रक और बाइक की भिड़ंत में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। हादसे में जस्सूराम मेघवाल (17) और अशोक (22) की मौके पर ही जान चली गई। दोनों खेत से गेहूं कटाई के बाद अपने गांव कल्याणसर लौट रहे थे। सूचना पर पुलिस ने शव अस्पताल पहुंचाए और परिजनों को खबर दी।