लैलूंगा: किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार का अड्डा, रायगढ़ पुलिस ने बड़ी रेड में रैकेट का भंडाफोड़ किया
रायगढ़ पुलिस ने चक्रधरनगर क्षेत्र के छोटे अतरमुड़ा में किराए के मकान में चल रहे देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया। पाइंटर के जरिए की गई योजनाबद्ध रेड में महिला दलाल समेत तीन आरोपी गिरफ्तार हुए। मौके से आपत्तिजनक सामग्री और नकद राशि जब्त की गई। पुलिस ने पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है।