शाहबाद: धानी नगला में विधायक रानू सिंह ने लघु सेतु का निरीक्षण किया, निर्माण एजेंसी को दिए निर्देश
भरखनी ब्लॉक क्षेत्र के धानी नगला में विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू के प्रयासों से निर्मित लघु सेतु अब पूरी तरह तैयार हो चुका है। रविवार को दोपहर दो बजे विधायक ने सेतु निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और उसकी गुणवत्ता को परखा।