पटना ग्रामीण: पटना में बिहार पुलिस मुख्यालय के सामने सड़क किनारे मिला युवक का संदिग्ध शव, पुलिस ने किया बरामद
राजधानी पटना मे बिहार पुलिस मुख्यालय के सामने बुधवार की रात्रि करीब 8 बजे गोल्फ क्लब गेट के पास एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। वही मृतक की पहचान अभय कुमार के रूप में हुई है,जो अरवल जिले के रहने वाले थे और किराना दुकान चलाते थे। मृतक के भाई मनोज कुमार ने इस मामले में साजिश की आशंका जताई