कोढ़ा नगर पंचायत के मुख्य नहर गेराबारी कटिहार नहर पुल के समीप क्षेत्र के श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लगभग 3 करोड़ की लागत से छठ घाट के निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। निर्माण कार्य शुरू होते ही स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल देखा गया।इस बाबत नगर पंचायत के मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने बताया की छठ पर्व को लेकर छठ घाट बनाया जा रहा है