हज़ारीबाग: बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति की प्रथम बैठक हुई संपन्न, लॉटरी ड्रॉ कूपन का किया गया शुभारंभ।
हजारीबाग शहर के सबसे चर्चित महासमिति में से एक बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति के द्वारा मल्लाह टोली स्थित धर्मशाला प्रांगण में मंगलवार को देर शाम सचिव दीप नारायण निषाद की अध्यक्षता में प्रथम बैठक संपन्न हुई बैठक की शुरुआत माता रानी की जयकारों के साथ किया गया बैठक में पूजा को लेकर विभिन्न विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।