रतनी फरीदपुर: जहानाबाद: ऑटो की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, सदर अस्पताल रेफर
जहानाबाद के शुकुलचक निवासी अमन कुमार बाइक से अंडा फॉर्म जा रहे थे। इसी दौरान गांव की सड़क पर एक तेज रफ्तार ऑटो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ऑटो लेकर फरार हो गया। दुर्घटना में अमन कुमार घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सिकरिया पीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर किया गया। जहा