अंबाह: सीएम के दौरे से पहले, पुलिस ने अंबाह रेस्टहाउस में कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया
Ambah, Morena | Oct 16, 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुरैना दौरे से पहले शुक्रवार दोपहर अंबाह पुलिस ने जनसमस्याओं को लेकर मुरैना जाने की तैयारी कर रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को डिटेन कर अंबाह रेस्टहाउस पहुंचाया। इनमें ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा, पोरसा शहर अध्यक्ष अरविंद हिंडौलिया, किसान कांग्रेस अध्यक्ष अजय ठेकुले, सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।