आंवला: आंवला नगर पालिका में शपथ ग्रहण, पांच मनोनीत सभासदों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली
आंवला नगर पालिका में सोमवार को दोपहर दो बजे पांच मनोनीत सभासदों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। आंवला एसडीएम विदुषी सिंह ने उन्हें शपथ ग्रहण कराई।शासन द्वारा नामित इन पांच सदस्यों में सुनील श्रीवास्तव, रजत राज प्रेमी, सुखलाल कश्यप, रुपकिशोर उर्फ मनोज मौर्य और जयसिंह लोधी शामिल हैं।