पटना ग्रामीण: पटना जंक्शन पर रेल पुलिस ने दो ट्रेनों से 281 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की
पटना रेल पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार राय के निर्देश पर ट्रेनों और प्लेटफार्मों पर चलाए गए अभियान के दौरान पटना जंक्शन रेल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रेल पुलिस ने गाड़ी संख्या 13006 अप हावड़ा मेल एक्सप्रेस के स्लीपर कोच से तीन लावारिस बैग बरामद किए, जिससे 219.250 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई। वहीं गाड़ी संख्या 22362 अमृत भारत एक्सप्रेस के जनरल कोच से चार झोलो