बिहार: देवी सराय मोड़ पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत
Bihar, Nalanda | Dec 21, 2024 दीपनगर थाना क्षेत्र के देवी सराय मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से विजेंद्र प्रसाद के 32 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार की शुक्रवार की रात लगभग 9:30 बजे हुई मौत। इस मामले में मृतक के परिजन ने बताया कि देवी सराय मोड़ के पास बिट्टू कुमार गुपचुप का ठेला लगते थे और रात में यह बंद करके घर जा रहे थे अचानक देवी सराय मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए।