मरवन: करजा थाना क्षेत्र में ससुराल आए व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
करजा थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार करीब 2:00 बजे जियन खुर्द पंचायत स्थित मरवन खुर्द गांव में ससुराल आए व्यक्ति के संदिग्ध स्थिति में मौत। वहीं सूचना मिलते ही करजा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है मृतक की पहचान मनोज राम उम्र लगभग 44 वर्ष के रूप में बताया गया है।