परैया: डाकबंगला परैया में बुद्धिजीवी वर्ग की बैठक, बाबु वीर कुंवर सिंह की जयन्ती मनाने का निर्णय
Paraiya, Gaya | Mar 31, 2026 डाकबंगला परैया में मंगलवार दोपहर बुद्धिजीवी वर्ग की बैठक हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 23 अप्रैल को स्वतंत्रता सेनानी बाबु वीर कुंवर सिंह की 168वीं जयंती विषयोत्सव के साथ भनाई जाएगी। डॉ. मनोज कुमार को उस पूरे कार्यक्रम की अध्यक्षा की जिम्मेवारी दी गई। मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र सिंह को सचिव तथा गब्बर सिंह उर्फ धनंजय को सचिव चुना गया।