कोंडागांव: बदला वक्त, बदली दुनिया, लेकिन भुमका के सोमारू के हाथों से नहीं छूटा रेडियो, झोपड़ी में गूंजते गीत और ‘मन की बात’
फरसगांव ब्लाक के ग्राम भूमका के 76 वर्षीय सोमारू राम निषाद पिछले 40 वर्षों से रेडियो को अपना सबसे प्रिय साथी मानते हैं। स्मार्टफोन होने के बावजूद वे गीत-संगीत, समाचार, खेती-किसानी और प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम रेडियो पर ही सुनते हैं। अब तक वे 7-8 रेडियो खरीद चुके हैं और वर्तमान में 950 रुपये का रेडियो इस्तेमाल कर रहे हैं।