थाना क्षेत्र के ग्राम चंदरपुर निवासी रज्जन ने गुरुवार के दोपहर जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि दबंग द्वारा उसे बंधक बनाकर उसे धमका कर जबरन उसकी जमीन का बैनामा करा लिया गया। जिससे परेशान होकर के पीड़ित ने मुख्यालय पहुंच कर डीएम से शिकायत की है।