गुमला: घाटो बगीचा में सिलेंडर चोरी, एक आरोपी फरार, दूसरा भीड़ द्वारा पकड़ा गया, पुलिस जांच जारी
Gumla, Gumla | Apr 25, 2026 घाटो बगीचा इलाके में सिलेंडर चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आई। इस दौरान एक युवक सिलेंडर लेकर फरार हो गया, जबकि उसके साथी को स्थानीय लोगों ने पकड़कर मंदिर में बांध दिया और जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। विजय केसरी के घर के पास गली में रखा गैस सिलेंडर एक युवक उठाकर भाग गया। घटना को आसपास के लोगों ने देख लिया। फिर मामला थाना पहुंच गया।