रानीगंज: आवास प्लस सूची पर मुखिया संघ अध्यक्ष ने उठाए सवाल, कहा- ग्राम सभा की स्वीकृति आखिर किसलिए
रानीगंज प्रखंड में आवास प्लस 2024 सर्वे सूची को लेकर ग्राम सभा की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। मुखिया संघ अध्यक्ष प्रिंस विक्टर ने कहा कि यदि आवास प्लस 2024 की सर्वे सूची में नाम जोड़ने या हटाने का अंतिम फैसला सरकार अथवा प्रशासनिक स्तर पर ही किया जाना है, तो फिर ग्राम सभा की स्वीकृति और उसके निर्णय की भूमिका आखिर क्या है?