बरकागाँव: सांढ पंचायत पैक्स चुनाव में करण कुमार रंजन बने अध्यक्ष, लोगों ने दी बधाई
प्रखंड के सांढ़ पंचायत भवन में पैक्स चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में थे। जिसमें तत्कालीन पैक्स अध्यक्ष तापेश्वर कुमार के पुत्र करण कुमार रंजन ने अपने प्रतिद्वंदी कार्तिक महतो को 89 मत से पराजित किया।इस पैक्स चुनाव में तपेश्वर कुमार 2 बार पैक्स अध्यक्ष में थे।तीसरी बार अपने पुत्र करण कुमार रंजन को विजय बनाएं , इस तरह कब्जा बरकरार है।