बरकागाँव: कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज गए बादम निवासी कन्हैया लाल पांडे की रेल दुर्घटना में पैर कटने से मौत
प्रखंड अंतर्गत बादम निवासी विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ता 42 वर्षीय कन्हैया लाल पांडे की सुल्तानपुर अंतर्गत बंधुवा कला थाना क्षेत्र में ट्रेन दुर्घटना में पैर कट जाने व गंभीर रूप से घायल हो जाने के कारण मौत हो गई। अंतिम संस्कार बनारस घाट में ही किया गया। ट्रेन दुर्घटना में मौत हो जाने के कारण परिजनों ने उत्तर प्रदेश सरकार एवं रेलवे से मुआवजे की मांग की है।