बरकागाँव: विधायक रोशन लाल चौधरी ने कौशल विकास भवन का शिलान्यास किया
प्रखण्ड अंतर्गत ग्राम बादम मे ग्रामीण विकास विभाग डीएमएफटी मद से कौशल विकास केंद्र सह बहुद्देशीय भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने फीता काट व नारियल फोड़ कर किया। इससे पहले ढोल नगाड़े के साथ भारी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों के द्वारा विधायक रोशन लाल चौधरी को शिलान्यास स्थल ले जाया गया जहां पर फूल माला से भव्य स्वागत किया ।