बरकागाँव: बर्तन दुकान में चोरी की घटना के बाद बड़कागांव थाने में आवेदन दिया गया, कार्रवाई की मांग
बड़कागांव में बुधवार की रात चोरों ने दैनिक बाजार स्थित राधा कृष्ण मंदिर परिसर के एक बर्तन दुकान का छपर उजाड़कर नकद व जरूरी कागजात भरा बक्सा, काउंटर का जेवर एवं अन्य सामग्री अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लिया गया। उपरोक्त मामले को लेकर बर्तन दुकान के संचालक आदित्य प्रसाद पिता स्व. भोला साव ने चोरी की घटना को लेकर एक लिखित आवेदन बड़कागांव थाना में दिया है। सूचना।