बीना: कॉलोनाइजर ने नगर पालिका को दी अतिक्रमित शासकीय जमीन, 6 टंकी निर्माण के लिए MLA व अध्यक्ष ने किया उसी जमीन का पूजन
Bina, Sagar | Oct 15, 2024 नगर पालिका परिषद के द्वारा नगरीय क्षेत्र में करीब 6 पानी की टंकियां का निर्माण किया जाना है। जिनका निर्माण 976 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। जिसके चलते नानक वार्ड उज्जवल विहार कॉलोनी में कॉलोनाइजर के द्वारा दान दी गई जमीन पर नगर पालिका के द्वारा टंकी का निर्माण किया जा रहा है जिसका भूमि पूजन विधायक निर्मला सप्रे , नपाध्यक्ष व वार्ड पार्षद ने किया।