धनौरा: गजरौला में तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर से टकराने के बाद स्कूटी सवार से टकराया, बड़ा हादसा टला, एक घायल
गजरौला सरकारी अस्पताल के सामने एक ट्रक का स्टेयरिंग फेल हो गया। जिसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर रूक गया। इस दौरान सड़क से जा रहा एक बाइक सवार युवक भी उसकी चपेट में आकर मामूली रूप से चोटिल हुआ है। हादसे के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुटने पर जाम लग गया। बाद में क्रेन के जरिये ट्रक को हटवाया गया।