धनौरा: भाजपा विधायक राजीव तरारा ने मंडी धनौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया
धनौरा विधानसभा से भाजपा विधायक राजीव तरारा ने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। सेवा पखवाड़े के दौरान हुए इस आयोजन में स्वास्थ्य जांच शिविर और पौधारोपण का भी कार्यक्रम हुआ। विधायक ने कहा स्वस्थ परिवार ही सशक्त समाज की नींव है। विधायक राजीव तरारा ने कहा रक्तदान महादान है।