बेलहर: लालू नगर पुल के पास बाइक सवार बदमाशों ने महिला को गोली मारकर किया घायल, जेवरात और नगदी लूटी
Belhar, Banka | May 8, 2026 थाना क्षेत्र के लालू नगर पुल के पास बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने शुक्रवार की शाम पांच बजे टोटो पर बैठी महिला के घुटने में गोली मारकर घायल कर दिया और जेवरात और नगदी लूटकर फरार हो गए। घायल महिला को इलाज के लिए संग्रामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से घायल महिला को भागलपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।