बहराइच: उत्तमनगर के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक हुआ घायल
कोतवाली देहात इलाके के उत्तमनगर के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। परिजनों द्वारा जानकारी देते हुए बताया की बाइक सवार दीपक बहराइच से घर जाते समय किसी वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे वह घायल हो गया है। अस्पताल मे इलाज जारी है।