हर राजस्व ग्राम में होगा हरिशंकरी वृक्षारोपण, एडीएम सत्य प्रकाश ने दिए अभियान तेज करने के निर्देश
🌳 ब्रेकिंग | #संतकबीरनगर
📍 'एक पेड़ माँ के नाम' महाअभियान की तैयारियां तेज, हर राजस्व ग्राम में हरिशंकरी वृक्षारोपण पर मंथन।
जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
🔹 एडीएम ने अधिकारियों को वृक्षारोपण के साथ पौधों की सुरक्षा, नियमित निगरानी और उत्तरजीविता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
🔹 प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश नारायण यादव ने बताया कि वर्षाकाल-2026 में जिले में 33.57 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इनमें वन विभाग 14.50 लाख तथा अन्य विभाग 19.07 लाख पौधों का रोपण करेंगे।
🔹 उन्होंने बताया कि वन विभाग की 22 पौधशालाओं में 50.22 लाख पौधे तैयार किए गए हैं। वृक्षारोपण अभियान में सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, स्कूली छात्र-छात्राएं और आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
🔹 बैठक में उपायुक्त श्रम एवं रोजगार प्रभात द्विवेदी, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल, नगर पालिका ईओ अवधेश भारती सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
🌱 उद्देश्य: 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान को जनआंदोलन बनाना और अधिक से अधिक पौधों के संरक्षण के साथ हरित संतकबीरनगर का निर्माण।
#UttarPradesh #santkabirnagar