खलीलाबाद तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस, डीएम आलोक कुमार और एसपी संदीप कुमार मीना ने सुनीं जनसमस्याएँ
संत कबीर नगर के खलीलाबाद तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने संयुक्त रूप से जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
इस दौरान दोनों अधिकारियों ने राजस्व और पुलिस विभाग से जुड़े मामलों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी और प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डीएम और एसपी ने शिकायत पंजिका का निरीक्षण किया और पहले से निस्तारित मामलों पर फरियादियों से फीडबैक लेकर समाधान की गुणवत्ता भी परखी।
अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि शिकायतों का ऐसा निस्तारण हो जिससे लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।