गोरखपुर: नगर निगम का कंट्रोल रूम हाईटेक तकनीक से लैश होगा, बारिश की सटीक जानकारी मिलेगी, पहले ही जलभराव की कमी को दूर किया जाएगा
गोरखपुर में हर साल मानसून के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम अब आधुनिक तकनीक का सहारा लेने जा रहा है।इसके तहत अर्बन फ्लड मैनेजमेंट सेल को अपग्रेड किया जाएगा और शहर में मिनी मेट्रोलॉजिकल डॉप्लर रडार लगाया जाएगा।इस नई व्यवस्था का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि नगर निगम को मौसम से जुड़ी जानकारी रियल टाइम में मिलेगी।और बचाव किया जा सकेगा।