चित्तौड़गढ़: बोजुन्दा पुलिया पर फाइनेंस कंपनी के एजेंट के नाम पर वाहन चालकों से वसूली करते तीन लोग गिरफ्तार
भीलवाड़ा चित्तौड़गढ़ नेशनल हाईवे पर फाइनेंस कंपनी के एजेंट के नाम पर वाहन चालकों से फर्जी वसूली करते पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया. . जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव के अनुसार मौके से सेंती निवासी मदनलाल गुर्जर, लक्ष्मीपुरा का राजू गुर्जर तथा बराडा के शैतान सिंह को गिरफ्तार किया गया.