चम्पावत: चल्थी चौकी के अंतर्गत प्रभारी उपनिरीक्षक के नेतृत्व में गोष्ठी का आयोजन हुआ लोगों को नशा मुक्ति को लेकर जागरूक किया
पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर नशे की रोकथाम के लिए नशा मुक्ति जन जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं को ग्रामीणों को नशा मुक्ति अवैध मादक पदार्थ के विषय में कानूनी प्रावधानों के विषय में बताया गया। उप निरीक्षक निर्मल सिंह लटवाल के नेतृत्व में गोष्ठी का आयोजन किया गया इस दौरान पुलिस हेल्पलाइन नंबर के विषय में भी जानकारी दी गई।