चम्पावत: जिले के पुलहिंडोला इंटर कॉलेज में तैनात स्वच्छक को मौत के घात उतारने वाले आरोपी को आजीवन कारावास की सजा
जिले के लोहाघाट ब्लॉक के पुलहिंडोला राजकीय इंटर कॉलेज के शिक्षक को मौत के घाट उतारने वाले आरोपित शख्स को विशेष सत्र न्यायालय ने शुक्रवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जिला जज अनुज कुमार संगल की अदालत में फैसला सुनाते हुए आरोपी पर एक लाख का जुर्माना भी लगाया है। आरोपी प्रकाश सिंह ने इंटर कॉलेज में तैनात स्वच्छक को 2019 में मौत के घाट उतारा दिया था।