छतरपुर के सटई रोड पर आज 30 अप्रैल शाम 5:00 बजे के करीब तेज आंधी पानी के कारण एक डिब्बे पर पेड़ गिर गया जिसमें डिब्बे में बैठे लोग बच गए हैं। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ है। वहीं बगल में मौजूद बिजली का खंभा भी टूट गया है। इस मामले का वीडियो बनाकर लोगों ने सोशल मीडिया पर डाला है।