मथुरा: बांके बिहारी मंदिर के पास मोबाइल व पर्स चोरी के आरोप में 3 महिलाएं गिरफ्तार, चोरी के 3 मोबाइल, पर्स और ₹11790 बरामद
वृंदावन के ठा बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं के पर्स और मोबाइल चोरी करने के आरोप में पुलिस ने गंदी गली में पेड़ा के गोदाम के पास से 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया। महिला अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के पर्स, दो आधार कार्ड, 11790 रुपए के अलावा चोरी के 3 एंड्राइड मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस ने सोमवार को अमरोहा की तीनों महिलाओं का चालान कर कोर्ट में पेश कर दिया।