बिलग्राम: बिलग्राम में पूर्व चेयरमैन के आवास पर आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने प्रबुद्ध जनों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की
Bilgram, Hardoi | Jun 28, 2026 हरदोई के बिलग्राम नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन राजारमन गुप्ता के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन रविवार को किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के आबकारी राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल शामिल हुए।आबकारी मंत्री ने वहाँ उपस्थित क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।