पथरिया: पथरिया में संगठन सदस्यों ने पकड़ी अवैध शराब, दो आरोपी बिना नंबर प्लेट बाइक के साथ पुलिस को सौंपे
Patharia, Damoh | Apr 25, 2026 पथरिया में भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दमोह रोड पर बड़ी खेप पकड़ी। आरोपियों के पास से 75 पाव लाल मसाला और 50 पाव देशी प्लेन शराब बरामद हुई। कृष्णा कोरकू और जितेंद्र अहिरवार, निवासी वार्ड 14, बिना नंबर की बजाज डिस्कवर बाइक से शराब ले जा रहे थे। कार्यकर्ताओं ने दोनों को शराब सहित पुलिस के हवाले कर दिया।