बहराइच: इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में 3 दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के समापन पर एसपी ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया
इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय लेट खुशमेंद्र सिंह मेमोरियल प्राइज मनी ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता 2025 के समापन के मौके पर रविवार को बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक आर्यन सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया और इस दौरान उन्होंने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।