विगत तीन अप्रैल को खरसावां -भोया मुख्य मार्ग पर जानुमबेड़ा गांव के समीप स्थित संजय नदी पर बनी पुलिया के नीचे बालू लदा हाईवा गिरने से पुलिया का रोलिंग क्षतिग्रस्त हो गया है। लेकिन 16 दिन बीतने के बावजूद भी अब तक क्षतिग्रस्त रेलिंग की मरम्मती नहीं हुई है। जिससे क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।