शाहगंज: सोशल मीडिया पर गैंग बनाकर मारपीट करने वाले यदुवंशी गैंग के सरगना सहित 4 लोगों को किया गया गिरफ्तार
जौनपुर के शाहगंज पुलिस ने सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाकर आपराधिक गतिविधियों और मारपीट की घटनाओं में सक्रिय यदुवंशी गैंग (2747) के सरगना समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे 'ऑपरेशन वज्रपात' अभियान के तहत की गई।